कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बरना गांव स्थित महावीर मंदिर परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।