जहानाबाद: जहानाबाद एन एच 22 पर दो शिक्षकों के घायल होने पर शिक्षाविद एसके सुनील ने फ्लाई ओवर का किया मांग
जहानाबाद के राजबाजार एन एच-22 पर बुधवार 17 जून 2026 को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षाविद डॉ एस के सुनील ने बाईपास पर लगातार होने वाले हादसों को रोकने के लिए फ्लाईओवर या प्री-पुल के निर्माण की पुरजोर मांग की है,जिसकी चर्चा संध्या करीब 4 बजे तक भी जारी है