गोपालगंज:बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के समर्थन में स्थानीय सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जताई एकजुटता। श्री मिश्र के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए और उनके प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ के वकालतखाना भवन में अधिवक्ताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
Bihar, India | Aug 23, 2026