शाहजहांपुर: कांट नगर में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू लदा ट्रक घुसा, कंडक्टर गंभीर घायल
शाहजहांपुर। जलालाबाद हाईवे पर कांट नगर के महुआ तिराहे पर सोमवार सुबह आलू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गया। टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कंडक्टर केबिन में फंस गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस और बचाव दल ने जेसीबी की मदद से कंडक्टर को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। पुलि