कोतवाली के SI पर जातिगत गाली-गलौज और समझौते का दबाव बनाने का आरोप
अंबिकापुर कोतवाली थाने में पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, एसआई विजय गुप्ता ने मारपीट और लूटपाट की शिकायत लेकर पहुंचे आवेदक के साथ जातिगत गाली-गलौज की और समझौते का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर को आवेदक और उनके पिता को करीब साढ़े तीन घंटे थाने में बैठाकर रखा गया। अब शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह है कि पुलिस विभाग इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाता है? आरोपों की पुष्टि और संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।