Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image

स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक सामान्य बैठक समारोह... स्टूडेंट वेलफ़ेयर सोसायटी सोलन के द्वारा सात जून रविवार को सोलन के होटल पैरागोन में वार्षिक सामान्य बैठक बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई ।कार्यक्रम में संस्था के सभी माननीय सदस्यों ने व प्रयाजकों ने तथा स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दिपिका शर्मा जी प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ उच्च पाठशाला शमरोड़,के आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वे सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वन्दना के साथ की गई ।संस्था के पैट्रन डॉ एम आर लाम्बा व प्रधान अशोक ग्रोवर जी के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पों का गुलदस्ता भेंट किया गया जब की पैट्रन डॉक्टर डॉ एम आर लाम्बा जी व उप प्रधान श्रीमती संतोष भल्ला जी द्वारा शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया ।मुख्य अतिथि वे संस्था की कार्यकारिणी द्वारा स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी की समारिका का विमोचन किया गया ।डॉक्टर लाम्बा जी के द्वारा सभी सदस्यों वे सम्मानित व्यक्तियों का आज के कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रकट किया ।इस के उपरान्त संस्था के महासचिव श्री आर पी राणा जी व कोषद्यक्ष श्री शिव कुमार चावला जी के द्वारा संस्था की गतिविधियों वे आय का विवरण प्रस्तुत किया गया ।तथा बीच बीच में स्कूल के बच्चों द्वारा बहुत ही सराहनीय नृत्य व विभिन तरह की मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गई ।अंत में मुख्य अतिथि श्रीमति दीपिका शर्मा जी द्वारा स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी । संस्था के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए व जरूरत मंद विद्यार्थिओं को शिक्षा सामग्री प्रदान करने के लिए संस्था का आभार प्रकट किया गया । व अपनी और से ग्यारह हज़ार रुपए की सहायता राशि दी गई ।कार्यक्रम के अंत में प्रधान अशोक ग्रोवर के द्वारा मुख्य अतिथि का व सभी सदस्यों ,अध्यापकों का व महमानों का सभा की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया गया व राष्ट्रीय गान के साथ आज की सभा के कार्य क्रम समापन की घोषणा कर दी गई ।स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी की तरफ़ से सोसाइटी के मुख्य संस्थापक सदस्य वे संरक्षक आदरणीय डॉक्टर एम आर लांबा जी , प्रधान अशोक ग्रोवर जी , महासचिव आर पी राणा जी,कोषाध्यक्ष शिव कुमार चावला जी उप प्रधान श्रीमती संतोष भल्ला ज़ी वे उप सचिव बलवंत सिंह जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ,पार्योजक व कार्यक्रम में शामिल हुए महमानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।सोसाइटी का इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।और जरूरत मंद विद्यार्थियों की हर संभव सहायता की जाएगी !

Solan, Solan | Jun 8, 2026

MORE NEWS

शिमला : प्रदेश राजनीति में बयानों का सियासी भूचाल सहित अन्य मुद्दों पर क्या बोले कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, देखिए...

शिमला : प्रदेश राजनीति में बयानों का सियासी भूचाल सहित अन्य मुद्दों पर क्या बोले कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, देखिए...

Solan, Solan | Jun 8, 2026

शिमला : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान देखिए...

शिमला : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान देखिए...

Solan, Solan | Jun 8, 2026

1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सोलन द्वारा ग्रुप मुख्यालय एनसीसी शिमला के तत्वावधान में आयोजित हिमट्रेक-1 2026 के अंतर्गत आज विभिन्न एनसीसी निदेशालयों से आए कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

उत्तराखंड, राजस्थान तथा पीएचएचपी एंड सी निदेशालय के शिमला ग्रुप के कैडेट्स ने तारा देवी ट्रेक में भाग लिया तथा इसके उपरांत विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर वैज्ञानिक प्रदर्शनों का अवलोकन किया। वहीं पंजाब एवं चंडीगढ़ ग्रुप, जम्मू-कश्मीर तथा दिल्ली निदेशालय के कैडेट्स ने वाकनाघाट ट्रेक पूरा किया। ट्रेकिंग गतिविधियों ने कैडेट्स में शारीरिक क्षमता, नेतृत्व, टीम भावना एवं साहसिक गुणों का विकास किया।

सायंकालीन सत्र में सभी कैडेट्स ने मनोरंजक एवं टीम-बिल्डिंग खेलों में भाग लिया तथा आगामी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। इन गतिविधियों ने राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समरसता की भावना को और सुदृढ़ किया।

कर्नल विवेक भटारा, कमांडिंग ऑफिसर, 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि हिमट्रेक जैसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व, साहसिक भावना और राष्ट्रीय एकता के गुणों का विकास करते हैं।

1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सोलन द्वारा ग्रुप मुख्यालय एनसीसी शिमला के तत्वावधान में आयोजित हिमट्रेक-1 2026 के अंतर्गत आज विभिन्न एनसीसी निदेशालयों से आए कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उत्तराखंड, राजस्थान तथा पीएचएचपी एंड सी निदेशालय के शिमला ग्रुप के कैडेट्स ने तारा देवी ट्रेक में भाग लिया तथा इसके उपरांत विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर वैज्ञानिक प्रदर्शनों का अवलोकन किया। वहीं पंजाब एवं चंडीगढ़ ग्रुप, जम्मू-कश्मीर तथा दिल्ली निदेशालय के कैडेट्स ने वाकनाघाट ट्रेक पूरा किया। ट्रेकिंग गतिविधियों ने कैडेट्स में शारीरिक क्षमता, नेतृत्व, टीम भावना एवं साहसिक गुणों का विकास किया। सायंकालीन सत्र में सभी कैडेट्स ने मनोरंजक एवं टीम-बिल्डिंग खेलों में भाग लिया तथा आगामी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। इन गतिविधियों ने राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समरसता की भावना को और सुदृढ़ किया। कर्नल विवेक भटारा, कमांडिंग ऑफिसर, 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि हिमट्रेक जैसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व, साहसिक भावना और राष्ट्रीय एकता के गुणों का विकास करते हैं।

Solan, Solan | Jun 8, 2026