चायल: बहरा गांव में जमीन विवाद के मामले में न्याय मांगने पहुंचे पीड़ित को गाली-गलौज और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप
बहरा गांव में जमीन कब्जे के मामले में पीड़ित ने संदीपनघाट पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि लेखपाल ने दो दिन पहले पुलिस के साथ निर्माण रुकवाया था, लेकिन दोबारा निर्माण शुरू हो गया। कप्तान से शिकायत के बाद मूरतगंज चौकी पहुंचे पीड़ित ने पुलिस पर गाली-गलौज और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि पुलिस विपक्षियों से मिली!