सेहराई पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 6 मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनकपुर खिरिया गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को ताश के पत्तों से दांव लगाते हुए पकड़ा।