बिदुपुर: वैशाली: हत्या का आरोपी सन्नी कुमार छह माह बाद गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मथुरा गांव निवासी अभियुक्त सन्नी कुमार (पिता- सुरेश महतो) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया है कि दिनांक 09 सितंबर 2025 को बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी अशोक सिंह की आपसी विवाद में सन्नी कुमार द्वारा हत्या कर दी गई थी।