चाईबासा: भाजपा की आक्रोश रैली 25 अप्रैल को रांची में, पश्चिमी सिंहभूम से हजारों भाजपाई होंगे रवाना
राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध व्यापक जनआक्रोश व्यक्त करते हुए 25 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आक्रोश रैली के उद्देश्य को स्पष्ट किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंच-मोर्चा के अध्यक्षों ने भाग लिया।