मुज़फ्फरनगर: अफसार हत्याकांड का खुलासा, सपा नेता अन्नू कुरैशी के 2 भतीजे गिरफ्तार, स्टंट मना करने पर की थी अफसार की हत्या
थाना खालापार क्षेत्र में हुए अफसार हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल आरोपी सपा नेता अन्नू कुरैशी के भतीजे आवेज पुत्र अनवर और तालिब उर्फ़ साहिल पुत्र इमदाद को मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया।आपको बता दें कि 2 दिन पहले हुए इस हत्याकांड में सपा नेता अन्नू कुरैशी ने अपने भतीजे संग मिलकर अफसार की हत्या की थी