मुज़फ्फरनगर: हिण्डन नदी में डूबी बैल बग्गी, किसान की जान बची, दो बैल बहाव में समाए, ग्रामीणों ने घंटों चलाया रेस्क्यू, 2 बैल की मौत
किसान शराफत पुत्र फिराद अली बैल बग्गी से नदी पार कर चारा लेने जा रहा था। इस दौरान अचानक बैल बग्गी कुल्हेड़ी की हिंडन नदी पर करते समय गहरे पानी में गिरकर डूबने लगी। देखते ही देखते बैल नदी की धारा में समा गए,जबकि किसान शराफत पानी में संघर्ष करता रहा।ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर दौड़ लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाल लिया गया। दो बैल की मौत हो गई।