मुज़फ्फरनगर: गुड़ व्यापारी से 45 लाख की धोखाधड़ी, मुनीम लाखों रुपए का गबन कर हुआ फरार, गुड़ व्यापारी ने एसएसपी से लगाई गुहार
नवीन नवीन मंडी स्थित सागर मुखिया ट्रेडिंग कंपनी के गुड़ व्यापारी धर्मेंद्र मुखिया के साथ कंपनी के मुनीम ने लाखों की धोखाधड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले मुनीम मनोज कौशिक ने करीब 45 लाख रुपए का गबन किया है। जब व्यापारी धर्मेंद्र मुखिया को इस धोखाधड़ी की जानकारी लगी तो उन्होंने मुनीम से हिसाब-किताब पूछा, लेकिन मुनीम ने सही जानकारी नहीं दी