मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर हाईवे पर हमला, टोल प्लाजा मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पर बदमाशों का कहर, डिप्टी मैनेजर अरविंद का अपहरण
दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बने छपार टोल प्लाजा से बड़ी खबर सामने आई है।बीती रात करीब डेढ़ बजे टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश कुमार व डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय पर 5 से 6 बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।बता दे कि दोनों मैनेजर किराए के कमरे में सो रहे थे तभी बदमाश लाठी,डंडों और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे और बुरी तरह पिटाई कर दी। डिप्टी मैनेजर का अपहरण कर लिया