गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, स्वर्ण जयंती पुरम में घर के सामने से फॉर्च्यूनर ले गए चोर
मधुबन बापू धाम थाना क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण स्वर्ण जयंती पुरम में देखने को मिला। जहां सोमवार देर रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार पर ही हाथ साफ कर लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।