हुज़ूर: संपत्ति के लिए घर बना जंग का मैदान, महिलाओं ने बर्तन और कुर्सी-टेबल को बनाया हथियार
रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद को लेकर बीते 24 घंटे से एक घर जंग का मैदान बना हुआ है। पुलिस की बार-बार समझाइश के बाद भी झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिवस मामूली कहासनी के बाद विवाद की शुरुआत हुई। जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद विवाद को शांत कराया गया है।