Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

बागपत | प्रेम प्रसंग में 10वीं के छात्र की हत्या, चार नामजद पर मुकदमा बागपत जिले के आजमपुर मुलसम गांव में 10वीं कक्षा के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू प्रजापति (18) की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, छात्र मंगलवार दोपहर से लापता था। बुधवार देर रात उसका शव गांव के पास एक ईंट भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे में मिला। मृतक के पिता देवेंद्र प्रजापति की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले मोनू, विशाल, आकाश, जोनी तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और जान से मारने की धमकी दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि छात्र को बहाने से ट्यूबवेल पर बुलाया गया, जहां उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना प्रतीत हो। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। #Baghpat #BreakingNews #CrimeNews #PrincePrajapati #BaghpatPolice #UttarPradesh #HindiNews #MediaMitra #सीधीबातविदप्रताप

Baghpat, Bagpat | Jul 17, 2026

MORE NEWS

बागपत: रेलगाड़ी के सामने पटरी पर लेटा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक रेलगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर लेटा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक पास में खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और चर्चा का माहौल है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बनाया गया। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा कृत्य माना जाएगा।
अपील: रेलवे ट्रैक पर इस तरह के स्टंट या वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है। कृपया ऐसी हरकतों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।
#Baghpat #KishanpurBaral #RailwayTrack #ViralVideo #BreakingNews #BaghpatNews #UPNews #RailSafety #SocialMediaViral #Everest24News

बागपत: रेलगाड़ी के सामने पटरी पर लेटा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक रेलगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर लेटा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक पास में खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और चर्चा का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बनाया गया। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा कृत्य माना जाएगा। अपील: रेलवे ट्रैक पर इस तरह के स्टंट या वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है। कृपया ऐसी हरकतों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें। #Baghpat #KishanpurBaral #RailwayTrack #ViralVideo #BreakingNews #BaghpatNews #UPNews #RailSafety #SocialMediaViral #Everest24News

Baghpat, Bagpat | Jul 26, 2026

#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost

#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost

Baghpat, Bagpat | Jul 26, 2026