चित्तौड़गढ़: बिरला सीमेंट फैक्ट्री में 22 साल के कर्मी की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल ले जाते हुई मौत, संदिग्ध मौत को लेकर हुआ पीएम
चंदेरिया स्थित बिरला सीमेंट फैक्ट्री में एक कार्मिक की अचानक तबियत बिगड़ गई। हॉस्पिटल लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 22 वर्षीय खोर नीमच निवासी राहुल मालवीय की मौत के कारणों को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।