चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ के नए जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुधीर जोशी होंगे, राजन दुष्यंत को लगाया जोधपुर आयुक्तालय
चित्तौड़गढ़ के नए पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुधीर जोशी होंगे। राज्य सरकार द्वारा आज शाम एक आदेश जारी कर 65 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई जिसमें चित्तौड़गढ़ पुलिस बेड़े की कमान जोशी को सौंपी गई। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत को जोधपुर शहर पुलिस आयुक्तालय लगाया गयाl