चित्तौड़गढ़: गांधीनगर में आयोजित हिमांशु चौहान स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता नूतन क्लब ने जीती
गांधीनगर में आयोजित रात्रिकालीन हिमांशु चौहान समृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता नूतन क्लब ने जीत ली। उसने डिफेंस क्लब को पराजित कर खिताब हासिल किया। आयोजक डिफेंस क्लब के अध्यक्ष हिमांशु घारू ने बताया कि जूनियर वर्ग में शिवाजी क्लब को हराकर यूनियन क्लब विजेता बना। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि और पुरस्कार प्रदान किए गए।