चित्तौड़गढ़: चंदेरिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली साप्ताहिक उदयपुर सिटी शालीमार ट्रेन हुई बहाल, अब 17 व 24 फरवरी को चलेगी ट्रेन
चंदेरिया रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली साप्ताहिक उदयपुर-शालीमार-उदयपुर ट्रेन अब 17 और 24 फरवरी को चलेगी। रेलवे ने इस बारे में संशोधित आदेश जारी किए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि बिलासपुर मंडल में तीसरी लाइन के काम के कारण ब्लॉक लिया गया था। इस काम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।