चित्तौड़गढ़: पाटनिया से फलासिया गांव में गश्त के दौरान कार से अवेध अफीम डोडा चूरा जप्त करते हुए दो को किया गिरफ्तार
*स्विफ्ट कार से 50 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।* चित्तौड़गढ़, 16 फरवरी। पुलिस थाना शम्भूपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए एक स्वीफ्ट कार में तीन कट्टो में अवैध अफीम डोडाचुरा भर कर परिवहन करते हुए कुल 50 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा चूरा व स्वीफ्ट कार जब्त कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।