#अलीगढ़ समेत पूरे यूपी में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप, पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकेंगे अपना नाम,अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे कैंप में पहुंचकर फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना जरूरी है।
#Aligarh #UttarPradesh #VoterList #ElectionCommission #VoterAwareness #BreakingNews
Koil, Aligarh | Oct 14, 2026