Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

• सफलता की कहानी • संदीपनी विद्यालय शाहगंज - जहां आधुनिक शिक्षा, भारतीय संस्कार और उत्कृष्ट परिणामों का हो रहा संगम • वर्ष 2022-23 में जहां थे केवल 646 विद्यार्थी, अब हो गए 1460 • परीक्षा परिणाम में भी एतिहासिक उपलब्धि, वर्ष 2022 में 12 वीं का परिणाम था 92 प्रतिशत, अब हुआ 98 प्रतिशत ....... प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित संदीपनी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव और दूरदर्शी पहल के रूप में उभरे हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पाठ्य ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें जीवन मूल्यों, भारतीय संस्कृति, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक कौशलों का विकास करना भी है। इसी कड़ी में सीहोर जिले का संदीपनी विद्यालय शाहगंज आज ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक प्रेरणादायी केंद्र बन चुका है। विद्यालय का मूल उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में मजबूत जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कारों का समावेश करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। संदीपनी विद्यालय शाहगंज इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल शिक्षण संसाधन, प्रशिक्षित शिक्षकों और विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा को नए आयाम दिए जा रहे हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां डिजिटल एवं स्मार्ट कक्षाएं, आरामदायक फर्नीचर, जूनियर साइंस लैब, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन, स्टेम तथा वोकेशनल लैब, संगीत कक्ष, जूनियर एवं सीनियर कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, गणित प्रयोगशाला, कला कक्ष, चिकित्सा कक्ष, खेल कक्ष, बहुउद्देशीय कक्ष तथा मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक और तकनीकी दक्षता भी प्रदान की जा रही है। विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा गया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए परियोजना आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में शिक्षा तथा 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाया गया है। साथ ही कंप्यूटर शिक्षा, खेल गतिविधियां, शैक्षणिक भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट-गाइड, इको क्लब, एनसीसी और एनएसएस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता और गुणवत्ता का प्रमाण यहां लगातार बढ़ती छात्र संख्या है। वर्ष 2022-23 में जहां विद्यालय में 646 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, वहीं वर्ष 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 875 हो गई। वर्ष 2024-25 में 1375 तथा वर्ष 2025-26 में 1460 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया गया। यह निरंतर बढ़ता विश्वास दर्शाता है कि अभिभावक अब सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को स्वीकार कर रहे हैं और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संदीपनी विद्यालयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। शैक्षणिक उपलब्धियों की दृष्टि से भी संदीपनी विद्यालय शाहगंज ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम निरंतर बेहतर होता गया है। वर्ष 2022-23 में कक्षा 10वीं का परिणाम 90 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 92 प्रतिशत रहा। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 10वीं का परिणाम 92 प्रतिशत तथा 12वीं का 94 प्रतिशत रहा। वर्ष 2024-25 में 10वीं का परिणाम 96 प्रतिशत और 12वीं का 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2025-26 में विद्यालय ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और शासन की दूरदर्शी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है। विद्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। वर्ष 2025-26 में विद्यालय को 24 लैपटॉप प्राप्त हुए, जिससे डिजिटल शिक्षा को और अधिक मजबूती मिली। विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और छात्रवृत्ति योजनाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, एक विद्यार्थी राष्ट्रीय ओलंपियाड में गणित विषय में विजेता रहा तथा एक मॉडल राज्यस्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक के लिए चयनित हुआ। विद्यालय को शिक्षा गुणवत्ता से संबंधित प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भी सम्मान प्राप्त हुआ है। संदीपनी विद्यालय शाहगंज की यह सफलता केवल एक विद्यालय की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मध्यप्रदेश सरकार की उस सोच का परिणाम है जिसके केंद्र में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और संस्कारयुक्त शिक्षा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में जो सकारात्मक परिवर्तन किए जा रहे हैं, संदीपनी विद्यालय उनकी सफलता की जीवंत मिसाल बनकर उभरे हैं। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से यह विद्यालय आज शिक्षा के एक ऐसे मॉडल के रूप में स्थापित हो चुका है जो आने वाले समय में हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। संदीपनी विद्यालय शाहगंज यह सिद्ध कर रहा है कि जब सरकार की दूरदर्शी नीतियां, प्रशासन की सक्रियता और शिक्षकों की प्रतिबद्धता एक साथ जुड़ती हैं, तब शिक्षा केवल पढ़ाई का माध्यम नहीं रहती, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार बन जाती है। विद्यालय आज मजबूत होती सरकारी शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उज्ज्वल भविष्य की नई पहचान बनकर उभर रहा है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

16 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

                       कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 82 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।  जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस,  वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 82 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

एडीबी विशेषज्ञों ने बुधनी टॉय विलेज परियोजना का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

                 नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (एमपीयूडीसी) की परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल अंतर्गत एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के विशेषज्ञ सदस्य श्री विवेक विशाल, सुश्री रुपोस्रोता कहाली एवं श्री कार्लिटो द्वारा बुधनी एकीकृत विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन टॉय विलेज का निरीक्षण किया गया।

      निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ दल ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा विभिन्न अवसंरचनात्मक घटकों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने परियोजना को क्षेत्रीय पर्यटन संवर्धन, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विकास परियोजनाएँ स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करती हैं।

      उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा प्रदेश में विभिन्न महत्वाकांक्षी अधोसंरचना परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य शहरी सुविधाओं का विस्तार एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री सुबोध जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री राहुल समाधिया, सीडीओ श्री गिरीश नायर, डॉ. अमित कुल्हार, परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के श्री दीपक हतवाले, संविदाकार के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

एडीबी विशेषज्ञों ने बुधनी टॉय विलेज परियोजना का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (एमपीयूडीसी) की परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल अंतर्गत एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के विशेषज्ञ सदस्य श्री विवेक विशाल, सुश्री रुपोस्रोता कहाली एवं श्री कार्लिटो द्वारा बुधनी एकीकृत विकास परियोजना के तहत निर्माणाधीन टॉय विलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ दल ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा विभिन्न अवसंरचनात्मक घटकों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने परियोजना को क्षेत्रीय पर्यटन संवर्धन, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विकास परियोजनाएँ स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करती हैं। उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा प्रदेश में विभिन्न महत्वाकांक्षी अधोसंरचना परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य शहरी सुविधाओं का विस्तार एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री सुबोध जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री राहुल समाधिया, सीडीओ श्री गिरीश नायर, डॉ. अमित कुल्हार, परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के श्री दीपक हतवाले, संविदाकार के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

• जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

• 89 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण

• पर्यावरण दिवस से विश्व योग दिवस तक जिलेभर में आयोजित हुए जनकल्याण शिविर

                   कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में 5 जून पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक जनकल्याण अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनकल्याण शिविर आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। अभियान के दौरान कुल 89 हजार 398 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 89 हजार 219 आवेदनों का निराकरण किया गया। जनकल्याण अभियान प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बना, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हुए।

विकासखंडवार उपलब्धियां

      ग्रामीण क्षेत्र में आष्टा विकासखंड में 21 हजार 931 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया। सीहोर विकासखंड में 19 हजार 311 आवेदन, भैरूंदा में 17 हजार 398 आवेदन, इछावर में 10 हजार 83 आवेदन तथा बुधनी विकासखंड में 7 हजार 215 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।

नगरीय निकायवार उपलब्धियां

      नगर पालिका सीहोर में 3 हजार 252 आवेदन, आष्टा में 2 हजार 844, कोठरी में 2 हजार 33, रेहटी में 1 हजार 101, बुधनी में 1 हजार 64, जावर में 932, भैरूंदा में 887, इछावर में 782 तथा शाहगंज में 565 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी नगरीय क्षेत्रों में भी आवेदनों का लगभग शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ • 89 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण • पर्यावरण दिवस से विश्व योग दिवस तक जिलेभर में आयोजित हुए जनकल्याण शिविर कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में 5 जून पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक जनकल्याण अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनकल्याण शिविर आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। अभियान के दौरान कुल 89 हजार 398 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 89 हजार 219 आवेदनों का निराकरण किया गया। जनकल्याण अभियान प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बना, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हुए। विकासखंडवार उपलब्धियां ग्रामीण क्षेत्र में आष्टा विकासखंड में 21 हजार 931 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया। सीहोर विकासखंड में 19 हजार 311 आवेदन, भैरूंदा में 17 हजार 398 आवेदन, इछावर में 10 हजार 83 आवेदन तथा बुधनी विकासखंड में 7 हजार 215 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। नगरीय निकायवार उपलब्धियां नगर पालिका सीहोर में 3 हजार 252 आवेदन, आष्टा में 2 हजार 844, कोठरी में 2 हजार 33, रेहटी में 1 हजार 101, बुधनी में 1 हजार 64, जावर में 932, भैरूंदा में 887, इछावर में 782 तथा शाहगंज में 565 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी नगरीय क्षेत्रों में भी आवेदनों का लगभग शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

• इछावर एवं भैरूंदा में जनकल्याण शिविर आयोजित
 
• सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति योजनाओं का लाभ पहुंचाना है - केंद्रीय कृषि मंत्री
 
• सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार - राजस्व मंत्री
 
           इछावर एवं भैरूंदा में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। इछावर में आयोजित शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा शामिल हुए। इस अवसर उन्होंने जन चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिविर निरीक्षण कर हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
 
      इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 
 
      उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और किसानों को इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाने और मिट्टी में जिन तत्वों की कमी हो, उसी के अनुसार खाद का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर सड़कों के माध्यम से गांवों में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। 
 
      केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि, इस योजना में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आवास योजना के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और अब पात्रता का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिले में लगभग 21 हजार लोगों का सर्वे किया गया है। सरकार का प्रयास है कि जिन परिवारों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, उन्हें योजना का लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे।
 
      इछावर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। जनकल्याण शिविर इसी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

 इछावर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री पंकज गुप्ता, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
 
सरपंचों को प्रदान किए 133 करोड़ रूपये से अधिक की सड़कों के स्वीकृति पत्र
 
      कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत स्वीकृत 67 ग्रामीण सड़कों के स्वीकृति पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रदान किए। इनमें विधानसभा क्षेत्र इछावर की 36 सड़कों तथा विधानसभा क्षेत्र बुधनी की 31 सड़कों का निर्माण शामिल है। इछावर क्षेत्र में 106.37 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर लगभग 82.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिससे 19 हजार 692 से अधिक ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। वहीं बुदनी क्षेत्र में 61.48 किलोमीटर लंबाई की 31 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 50.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे 16 हजार 269 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ एवं जनजातीय बस्तियों का संपर्क मुख्य मार्गों से जुड़ेगा, ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
 
भैरूंदा में किया 28.53 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण
 
      केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने भैरूंदा में 28.53 करोड़ रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कियाग। उन्होंने 16.59 करोड़ रुपये लागत के 06 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 11.94 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले सांदीपनि स्कूल, बालक-बालिका छात्रावास कन्या आश्रम के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को सम्मानित किया और भैरूंदा नगर परिषद के 6 हितग्राहियों को आवासीय अधिकार पत्र सौपें। उन्होंने संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 6,00,000 रुपये का ऋण का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किए।
 
      भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण वित्त निगम अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मारूति शिशिर, भैरूंदा जनपद अध्यक्ष श्री मंजू अवध पटेल, भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• इछावर एवं भैरूंदा में जनकल्याण शिविर आयोजित • सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति योजनाओं का लाभ पहुंचाना है - केंद्रीय कृषि मंत्री • सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार - राजस्व मंत्री इछावर एवं भैरूंदा में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। इछावर में आयोजित शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा शामिल हुए। इस अवसर उन्होंने जन चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिविर निरीक्षण कर हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और किसानों को इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाने और मिट्टी में जिन तत्वों की कमी हो, उसी के अनुसार खाद का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर सड़कों के माध्यम से गांवों में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि, इस योजना में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आवास योजना के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और अब पात्रता का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिले में लगभग 21 हजार लोगों का सर्वे किया गया है। सरकार का प्रयास है कि जिन परिवारों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, उन्हें योजना का लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। इछावर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। जनकल्याण शिविर इसी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इछावर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश पटेल, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री पंकज गुप्ता, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। सरपंचों को प्रदान किए 133 करोड़ रूपये से अधिक की सड़कों के स्वीकृति पत्र कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत स्वीकृत 67 ग्रामीण सड़कों के स्वीकृति पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रदान किए। इनमें विधानसभा क्षेत्र इछावर की 36 सड़कों तथा विधानसभा क्षेत्र बुधनी की 31 सड़कों का निर्माण शामिल है। इछावर क्षेत्र में 106.37 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण पर लगभग 82.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिससे 19 हजार 692 से अधिक ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। वहीं बुदनी क्षेत्र में 61.48 किलोमीटर लंबाई की 31 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 50.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे 16 हजार 269 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ एवं जनजातीय बस्तियों का संपर्क मुख्य मार्गों से जुड़ेगा, ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। भैरूंदा में किया 28.53 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने भैरूंदा में 28.53 करोड़ रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कियाग। उन्होंने 16.59 करोड़ रुपये लागत के 06 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 11.94 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले सांदीपनि स्कूल, बालक-बालिका छात्रावास कन्या आश्रम के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को सम्मानित किया और भैरूंदा नगर परिषद के 6 हितग्राहियों को आवासीय अधिकार पत्र सौपें। उन्होंने संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को 6,00,000 रुपये का ऋण का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किए। भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण वित्त निगम अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मारूति शिशिर, भैरूंदा जनपद अध्यक्ष श्री मंजू अवध पटेल, भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

• अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए सामूहिक योग कार्यक्रम 

• स्वस्थ समाज का दिया संदेश

            अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में उत्साह एवं उमंग के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीहोर जनपद कार्यालय, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जिला न्यायालय, आरएके कॉलेज, कन्या शिक्षा परिसर, महिला आईटीआई, डाइट, नगर परिषद रेहटी, जिला अस्पताल, वर्धमान प्राइवेट लिमिटेड, ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी सहित अनेक शासकीय एवं निजी संस्थानों में योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

      सीहोर जनपद कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नाबड़ी बाई, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, एपीओ श्री गुलाब अहिरवार सहित माय भारत एवं हिताय एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम किए तथा योग के महत्व को समझते हुए नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया।

      इसी प्रकार जिला न्यायालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, न्यायाधीश श्री दीपेन्द्र मालू सहित अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स तथा न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने योग को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया।

      जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरएके कॉलेज, कन्या शिक्षा परिसर, महिला आईटीआई एवं डाइट में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। वहीं जिला अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने योग कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। रेहटी नगर परिषद, वर्धमान प्राइवेट लिमिटेड तथा ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी में भी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए योग के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, खुशहाल एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए सामूहिक योग कार्यक्रम • स्वस्थ समाज का दिया संदेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में उत्साह एवं उमंग के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीहोर जनपद कार्यालय, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जिला न्यायालय, आरएके कॉलेज, कन्या शिक्षा परिसर, महिला आईटीआई, डाइट, नगर परिषद रेहटी, जिला अस्पताल, वर्धमान प्राइवेट लिमिटेड, ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी सहित अनेक शासकीय एवं निजी संस्थानों में योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। सीहोर जनपद कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नाबड़ी बाई, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, एपीओ श्री गुलाब अहिरवार सहित माय भारत एवं हिताय एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम किए तथा योग के महत्व को समझते हुए नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जिला न्यायालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, न्यायाधीश श्री दीपेन्द्र मालू सहित अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स तथा न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने योग को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरएके कॉलेज, कन्या शिक्षा परिसर, महिला आईटीआई एवं डाइट में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। वहीं जिला अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने योग कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। रेहटी नगर परिषद, वर्धमान प्राइवेट लिमिटेड तथा ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी में भी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए योग के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, खुशहाल एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026