भरगामा: विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने दो मोटर, दो पंखे व दो बोरी चावल की चोरी की
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला सिमरबनी में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से दो मोटर, दो पंखे और मध्याह्न भोजन के लिए रखे दो बोरी चावल लेकर फरार हो गए। विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार को छुट्टी होने के कारण विद्यालय बंद था।