नामकुम: रांची: चुटिया थाना की नई थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने पदभार संभाला
Namkum, Ranchi | Oct 10, 2025 रांची स्थित चुटिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पदभार संभाला। इस दौरान चुटिया थाना के सभी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बता दें कि रांची एसएसपी राकेश रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूनम कुजूर को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर चुटिया थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।