नामकुम: बिरसा मुंडा जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में 8 कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Namkum, Ranchi | Oct 10, 2025 बिरसा मुंडा जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कुल 8 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि चार कर्मियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। वहीं अन्य दो कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।