नामकुम: टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 37 किलो गांजे के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Oct 10, 2025 टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 37 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दो संदिग्ध व्यक्ति को बैठा देखा। संदेह होने पर जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उससे 37 किलो गांजा बरामद किया गया।