काको: काको के औलियाचक के पास ऑटो ने पैदल जा रहे चार लोगों को मारी टक्कर, चार घायल
काको से औलियाचक जाने के दौरान औलियाचक के पास पैदल जा रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना में चारों लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक भी जुटी है।