मंडला: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण एवं परीक्षण शिविर सम्पन्न
Mandla, Mandla | May 11, 2026 सामाजिक न्याय विभाग की एडीप योजना के अंतर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं परीक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को 2 बजे शासकीय महिला बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र (एएनएम ट्रेनिंग सेंटर) स्टेडियम ग्राउंड के पास आयोजित किया गया। शिविर में एसआर ट्रस्ट रतलाम के तकनीकी सहयोग से दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।