भिवानी: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय भिवानी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की छापेमारी
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ताबड़तोड़ छापेमारी लगातार जारी है।इसी कड़ी के आज शुक्रवार को सीएम फ़्लाइंग की टीम ने भिवानी के कृषि एवं कल्याण विभाग के कार्यालय में छापेमारी की।इस दौरान टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को जाँचा। दो कर्मचारी अवकाश पर मिले तो वहीं एक कर्मचारी कार्यालय के काम से करनाल गया हुआ था।