भिवानी: गांव कोंट में मजदूर का फंदे से लटका मिला शव पुलिस जुटी जांच में
गांव कोंट निवासी 21 वर्षीय राजू मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। उसने फंदा लगा लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआइ विजेंद्र सिहाग अस्पताल पहुंचे। मृतक के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।