भिवानी: भिवानी साइबर ठगों ने अलग अलग मामलों में एक महिला ओर एक लड़की से की ठगी पुलिस ने किया मामला दर्ज
पहला मामला पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का है। साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रोम होम का एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करते हुए टेलीग्राम एप शुरू हो गई। उसकी टेलीग्राम एप पर मैसेज से बात शुरू हो गई। फिर टास्क पूरा करने के नाम पर एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करवा दी। फिर उसके पास 1300 रुपये वापस कर दिए।