खगड़िया: जमीनी विवाद में उत्तर मारर के उप सरपंच की जमकर पिटाई, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर मारर पंचायत के उप सरपंच की जमकर पिटाई कर दी गई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घायल उप सरपंच को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल उप सरपंच का इलाज किया गया। घायल उप सरपंच ने बताया कि जमीनी विवाद में उनका पड़ोसियों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया है।