खगड़िया: देशव्यापी हड़ताल पर रहे आशा कार्यकर्ता आशा फैसिलेटर, मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय में निकाला मार्च
जिले में आज देशव्यापी हड़ताल के तहत आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर हड़ताल पर रहे। इस दौरान मांगों के समर्थन में महासंघ गोप गुट के अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल के नेतृत्व में खगड़िया पुरानी सदर अस्पताल से मार्च निकाला गया। फिर सदर हॉस्पिटल से लेकर भगवा चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष स्थित धरना दिया गया। फिर पांच सदस्य टीम जिलाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।