खगड़िया: अलौली में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग जख्मी, अस्पताल में कराया उपचार
जिले के अलौली में शुक्रवार को रोड पार करने के दौरान बुजुर्ग कमलेश्वरी सिंह को बाइक के ठोकर से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर इनका उपचार कराया गया। वहीं पर घायल कमलेश्वरी सिंह ने बताया कि हुए अपने घर से अलौली बाजार जाने के दौरान रोड पार कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गए।