समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 जुलाई 2026
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा नावानगर प्रखंड अंतर्गत भटौली पंचायत में एवं अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बसुधर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।
उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता बक्सर, ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुक तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निष्पादन करते हुए योग्य लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए।
शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-जीवन-हरियाली, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, राजस्व एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई गई।
उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने शिविर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
वरीय पदाधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायता मिलती है। आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers
11 views | Buxar, Bihar | Jul 7, 2026