भभुआ: देवरजी कला गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति सहित नाबालिक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 5, 2026 देवरजी कला गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने नाबालिक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार को 4 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा भभुआ थाना क्षेत्र के देवरजी कला गांव के नंदू साह के 29 वर्षीय पुत्र प्रदीप साह तथा उनका एक छोटा भाई नाबालिक बताया जाता है। उन्होंने कहा देवरजी कला गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुआ था