परसवाड़ा: जय बड़ा देव पूजा स्थल उकवा में विशाल हेल्थ कैंप, 200 से अधिक मरीजों की मुफ्त जांच
समाधान हॉस्पिटल बालाघाट एवं अल्बाकोर जीआरके हेल्थकेयर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जय बड़ा देव पूजा स्थल उकवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां एवं ईसीजी सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयोजन में जय बड़ा देव एकता समिति एवं सर्व धर्म सेवा समिति उकवा का विशेष सहयोग रहा।