शाहजहांपुर: बंडा थाना क्षेत्र में सांड की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, आज होगा पीएम
दरअसल बंडा थाना क्षेत्र में सांड की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रसूल गढ़िया गांव के रहने वाले भूपराम अपने बेटे रामदेव के साथ बुधवार को दवाई लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से भूपराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।