शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर पर चेकिंग के दौरान 188 यात्रियों से वसूली गई ₹74000 से अधिक रकम
शाहजहांपुर मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य एवं प्रवर मंडल राजस्व प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक मंडल राजस्व प्रबंधक अंकित शर्मा, मुख्य राजस्व निरीक्षक एस.के. ठाकुर व मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में बरेली, हरदोई, बालामऊ व शाहजहांपुर के