शाहजहांपुर: ओसीएफ मेला 19 सितंबर से होगा शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
शाहजहांपुर। शहर की प्रसिद्ध ओसीएफ श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी-2025 का शुभारंभ 19 सितंबर की शाम 7 बजे होगा। यह आयोजन 58वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 20 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा, 3 अक्टूबर को रावणवध, 11 अक्टूबर को कवि सम्मेलन और 24 अक्टूबर को शोभायात्रा व राम राज्याभिषेक होगा।