मझगवां: मझगवां में वेतन न मिलने से नाराज़ रोजगार सहायक और सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन
सतना जिले के मझगवां जनपद पंचायत अंतर्गत पदस्थ रोजगार सहायकों एवं पंचायत सचिवों ने कई महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में ब्लॉक कार्यालय मझगंवा पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन से लंबित वेतन शीघ्र जारी करने की माँग की तथा चेतावनी दी कि माँग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।