चित्रकूट: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद चित्रकूट पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह ने जनपद में किए गए सुरक्षा प्रबंधों, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजामों की जानकारी दी।
देखिए, श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट में की गई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की विशेष वीडियो बाइट।