पथरगामा: बीडीओ ने पथरगामा प्राचीन दुर्गा मंदिर बारकोप का किया निरीक्षण, सड़क किनारे दुकानदारों को दुकान न लगाने की चेतावनी दी
शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर बीडीओ सह सीओ पथरगामा नितेश कुमार गौतम ने लखन पहाड़ी पंचायत अंतर्गत प्राचीन दुर्गा मंदिर बारकौप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा व्यवस्था संभावित भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सड़क का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।