करछना: सेहरा गांव में शराबी बेटे ने पिता की हत्या की, जांच में जुटी पुलिस
कौधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार के मध्य रात्रि शराबी बेटा सत्यम पटेल ने अपने ही पिता भरत लाल को वजनी चीज से मार कर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी बेटा को हिरासत में लेते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।