करछना: नैनी औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए प्रयागराज सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज, सांसद प्रतिनिधि ने दी जानकारी
करछना तहसील क्षेत्र के नैनी औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह ने लोकसभा में आवाज बुलंद किया है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र को बसाया था। उसे दौरान हजारों लोगों को रोजगार मिला था। लेकिन फैक्ट्रियां बंद होन से लोग बेरोजगारी झेल रहे हैं।