पाटी: सावरिया पानी के पूर्व सरपंच का निधन, गांव में शोक, अंतिम संस्कार में 5 हजार से अधिक लोग
Pati, Barwani | Sep 5, 2026 ग्राम पंचायत सावरियापानी के वरिष्ठ जननेता और पंचायत राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व सरपंच व वर्तमान सरपंच के पति रायसिंह जाधव का हृदयगति रुकने (अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। इंदौर के एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पिछले करीब तीन महीनों से उसका स्वास्थ्य खराब था। शुक्रवार को अटैक आने से आसपास में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से सनसनी।