राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में समान अवसर सेल और छात्रवृत्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन शशि बाला और अलका ने छात्रों को केंद्र और हिमाचल सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। छात्रों को पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और आवेदन की समय-सीमा के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र छात्रों को उपलब्ध आर्थिक सहायता का लाभ उठाने के लिए जागरूक करना रहा। इस कार्यक्रम में 'समान अवसर सेल' एवं 'छात्रवृत्ति समिति' के सदस्य डॉ. अंजना गौतम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कुमारी सीमा, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, डॉ. भारती भागसेन और डॉ. मनोज कुमार ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
#Nurpur #NurpurCollege #Scholarship #ScholarshipAwareness #StudentWelfare #HigherEducation #Education #HimachalPradesh #HimachalNews #Students #CollegeNews #EducationAwareness #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews