नदबई: आदित्यराज सिंह फौजदार ने RAS में 543वीं रैंक हासिल की, पहले प्रयास में मिली सफलता
नदबई उपखंड क्षेत्र के गांव कटारा निवासी आदित्यराज सिंह फौजदार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 के परिणाम में 543वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि आदित्यराज ने महज 23 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है।